Delhi Hindi News: दिल्ली में बुलडोजर चलाने की योजना को लेकर आप का भाजपा पर निशाना, जानें क्या बाद संजय सिंह

0
129

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार आप और भाजपा एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा शासित निगमों की ओर से बुलडोजर चलाने की योजना को लेकर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। आप नेताओं ने कहा कि भाजपा अब बुलडोजर राजनीति के जरिए लोगों को डराकर पैसे वसूलने की तैयारी में है। इसलिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तरी निगम के महापौर को चिट्ठी लिख कहा कि जिन-जिन इलाकों में अवैध निर्माण या अतिक्रमण है, उनपर बुलडोजर चलवाया जाए। अब उन्होंने दक्षिणी और पूर्वी निगम के महापौर को भी यह चिट्ठी लिखी। आप का आरोप है कि यह सबकुछ पैसा वसूलने के लिए हो रहा है। आप विधायक आतिशी ने कहा कि मगर हम ऐसा नहीं होने देंगे। आप विधायक व कार्यकर्ता अब घर गिराने के नाम पर लोगों को डराकर पैसा वसूलने वाले भाजपा नेताओं को पकड़कर पुलिस के हवाले करेंगे। आप नेता ने कहा कि भाजपा नेता अब अवैध निर्माण तोड़ने के नाम पर पैसे वसूलने की तैयारी कर रहे है।

भाजपा का बड़ा आरोप, जहांगीरपुरी में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के अतिक्रमण हटाए जाने पर बेचैन है AAP

पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि निगम में भाजपा की सरकार कुछ दिनों की मेहमान है। अब अपने आखिरी समय में पैसा इकट्ठा करने के लिए भाजपा ने एक सुनियोजित योजना बनाई है। बुलडोजर के नाम पर यह वसूली की जाएगी। मगर आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि भाजपा के नेता जहां पर भी पैसा मांगते पाए जाएंगे तो हमारे कार्यकर्ता उनको पकड़ कर पुलिस को सौंपेंगे। बताते चले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप विधायकों से भाजपा नेताओं के खिलाफ जनता के समर्थन में उतरने की अपील की है। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि कहा कि दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा ने वसूली का काम कर रही है। पहले दिल्ली के अंदर 15 साल तक करोड़ों रुपए लेकर अवैध निर्माण करवाएं गए। अब उसी अवैध निर्माण को तोड़ने के नाम पर वसूली की जा रही है।

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आप विधायक का गृहमंत्री पर निशाना, बोले-दिल्ली की शांति भंग करना चाहती है भाजपा

आप विधायक आतिशी ने कहा कि पिछले दो दिनों में हमें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से कई शिकायतें आई हैं। जिससे बुलडोजर के पीछे की राजनीति सामने आई है। हमारे कई विधायकों के पास ग्रीन पार्क, मयूर विहार, मेरी अपनी विधानसभा कालकाजी, शालीमार बाग इलाके से शिकायतें मिल रही है। भाजपा के पार्षद उनके घर, उनके इलाकों में आकर उन्हें धमका रहे हैं। उनसे यह कहकर पैसों की मांग कर रहे हैं कि अगर हमें पैसे नहीं दिए तो हम तुम्हारे घर पर बुलडोजर चलवा देंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 18 मई 2022 को निगम भंग हो जाएंगे। उससे पहले फिर भाजपा के नेता वसूली में जुट गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here