एनडीएमसी की कार्रवाई: निगम के अभियान में एक सप्ताह में मांस की सौ दुकानें सील

3
1196

उत्तरी दिल्ली में नगर निगम के अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मांस की सौ दुकानों को सील कर दिया है। निगम ने एक सप्ताह पहले यह अभियान शुरू किया था। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने बृहस्पतिवार को रोहिणी और करोल बाग में अवैध अस्थायी ढांचों को गिराने की कार्रवाई भी की। एनडीएनसी ने एक बयान में कहा, तब से एनडीएमसी के अधिकारियों ने निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली मांस की सौ दुकानों को सील कर दिया है और 70-80 अस्थायी ढांचों को गिरा दिया है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here