राजधानी में पानी की किल्लत, यमुना में और पानी छोड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने हरियाणा को भेजा आपात संदेश

0
141

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की किल्लत को रोकने के लिए हरियाणा सरकार को यमुना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ने संबंधी एक आपात संदेश भेजा है। दिल्ली सरकार ने हरियाणा को दो सप्ताह में तीसरी बार यह संदेश भेजा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ”हरियाणा नदी में कम पानी छोड़ रहा है जिसके चलते वजीराबाद जलाशय में जल स्तर कम होकर 671.80 फुट रह गया है, जबकि सामान्य स्तर 674.5 फुट है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में लू चलने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में इससे पहले तीन मई और 30 अप्रैल को हरियाणा सिंचाई विभाग को पत्र लिखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here