दिल्ली विधानसभा उपचुनाव: शाम तक ईवीएम में बंद हो जाएगा 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, वोटिंग जारी

0
131

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान जारी है। शाम तक 14 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा, सभी मतदान केंद्रों पर ‘मॉक पोल’ किए गए थे। राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है।

अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए, मतदाताओं से अपने मताधिकारों का प्रयोग करने की अपील की। इस सीट से कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों के भारी मतों से जीतने की उम्मीद जताई है। आप ने दुर्गेश पाठक और भाजपा ने राजेश भाटिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने प्रेम लता को टिकट दिया है।

उपचुनाव में कुल 1,64,698 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के पात्र हैं। मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की छह टुकड़ियों को तैनात किया गया है। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद आप नेता राघव चड्ढा के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। चड्ढा राजेंद्र नगर सीट से विधायक थे। मतगणना 26 जून को की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here