दिल्ली में मिलेगा पर्याप्त पानी? जल बोर्ड ने राजधानी के हिस्से का पानी छोड़े जाने के लिए हरियाणा से किया आग्रह

0
150

राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट के मद्देनजर दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार से दिल्ली के हिस्से का पानी यमुना नदी में छोड़ने का आग्रह किया। भारद्वाज ने दावा किया कि हरियाणा सरकार ने यमुना नगर में स्थित ताजेवाला बांध से पानी छोड़ना बंद कर दिया है, जहां से दिल्ली को प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन पानी की आपूर्ति की जाती है।

उन्होंने कहा कि यमुना दिल्ली में आठ फुट नीचे बह रही है और जल स्तर पहले ही 7.5 फुट कम हो गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले दो दिनों में पीने के पानी का संकट और गहरा गया है। बोर्ड के अनुसार वजीराबाद जलाशय में जलस्तर कम होकर 667 फुट पर पहुंच गया है जो आम तौर पर 674.5 फुट होता है। दिल्ली को प्रतिदिन 1200 एमजीडी पानी की जरूरत होती है जबकि दिल्ली जल बोर्ड 1000 एमजीडी जलापूर्ति करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here