दिल्ली मेट्रो : वायलेट लाइन पर दो घंटे तक प्रभावित रहीं मेट्रो सेवाएं, जानें वजह

9
217

दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन के एक खंड पर गुरुवार को सिग्नल में कुछ तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे तक सेवाएं प्रभावित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वायलेट लाइन दिल्ली में कश्मीरी गेट को हरियाणा के राजा नगर सिंह (बल्लभगढ़) से जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, सिग्नल प्रणाली में कुछ तकनीकी खराबी के कारण सेवाओं में देरी हुई और प्रभावित हिस्से में सीमित अवधि के लिए ट्रेनें चलाई गईं। डीएमआरसी ने पूर्वाह्न करीब दस बजे ट्वीट किया, कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच वायलेट लाइन पर सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य।डीएमआरसी ने पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 50 मिनट पर फिर से ट्वीट किया कि मेट्रो लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो गई हैं।

9 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here