Delhi MCD Election 2022: कब होंगे दिल्ली एमसीडी चुनाव? आज आयोग जारी करेगा नोटिफिकेशन

0
179

दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग शहर के तीन नगर निगमों के चुनाव की तारीखों की बुधवार को घोषणा करेगा। नगर निकाय चुनाव इस साल अप्रैल में होने हैं। उत्तरी और दक्षिण दिल्ली नगर निगमों में 104-104 वार्ड हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, एमसीडी चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा आज शाम पांच बजे की जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आधे वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए भी वार्ड आरक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here