हवा की दिशा में बदलाव के चलते अगले दो दिन राजधानी दिल्ली को लू से थोड़ी राहत रहेगी। इसके बाद फिर से दिल्लीवालों को भीषण लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे। इस बीच गुरुवार के दिन भी दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को भीषण लू का सामना करना पड़ा। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार की सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। दिन ग्यारह बजे के बाद ही लोगों का घर से निकलना मुहाल होने लगा। दोपहर के समय लोगों को गर्म हवा के थपेड़े महसूस हुए।
दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 80 से 28 फीसदी तक रही। वहीं, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इन जगहों पर भीषण लू की स्थिति बनी रही। दिल्ली के नरेला इलाके में लोगों को सबसे ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग का अनुमान है कि हवा की दिशा उत्तर और उत्तर पश्चिमी होने के चलते अगले दो दिनों के बीच लोगों को भीषण लू की स्थिति से राहत मिल सकती है। खासतौर पर शुक्रवार के दिन हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है। हालांकि, दो दिन बाद फिर से दिल्ली पर लू का हमला होगा और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
where to buy amoxil without a prescription – combamoxi.com how to buy amoxil