Delhi News: जानें दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने क्यों कहा, मैं बहुत छोटा आदमी हूं

0
172

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके निवास स्थान पर किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल मेरे घर पर हमला हुआ। इस तरह की गुंडागर्दी सही नहीं है। देश के लिए मेरी जान भी हाज़िर है, पर मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं। देश महत्वपूर्ण है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली और देश की सत्ताधारी पार्टी राजधानी के अंदर ऐसे गुंडागर्दी करेगी, तो युवाओं के अंदर क्या संदेश जाता है। इससे युवाओं में गंदा संदेश जाता है और इस तरह से देश की तरक्की नहीं हो सकती। हमें अगर देश को 21वीं सदी का भारत बनाना है, तो प्यार और मोहब्बत से मिलकर सभी लोग काम करेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा।


आईपी डिपो में गुरुवार को आयोजित एक समारोह के दौरान आवास पर हुए हमले के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल महत्वपूर्ण नहीं है। मैं बहुत छोटा आदमी हूं। इस देश का एक आम नागरिक हूं। देश के लिए मेरी जान भी हाजिर है। लेकिन मेरे को यह लगता है कि इस तरह की गुंडागर्दी से देश आगे नहीं बढ़ने वाला है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक ट्वीट कर कहा कि कल मेरे घर पर हमला हुआ। देश के लिए मेरी जान भी हाज़िर है। पर मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं। देश महत्वपूर्ण है। इस तरह की गुंडागर्दी सही नहीं है। क्या ऐसे देश आगे बढ़ेगा? नहीं ना? आइए सब मिलकर देश के लिए काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here