Delhi Weather Today News: राजधानी में कल से फिर चल सकती है लू, 42 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

0
158

Delhi ka mausam: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लोगों को सोमवार से फिर झुलसाने वाली लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में लू चलने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

नियमित अंतराल पर पश्चिमी विक्षोभ के नहीं आने के चलते इस बार दिल्ली के लोगों को सामान्य से ज्यादा गर्मियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार की सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। दिन के समय लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि इस समय का सामान्य तापमान है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 70 से 21 फीसदी तक रहा।

आज दिल्ली में चलेंगी हवाएं, तीन दिन तक लू से मिलेगी राहत, जानें राजधानी का तापमान

कई जगहों पर 41 से पार रहा पारा

दिल्ली के कई इलाके ऐसे रहे जहां पर अधिकतम पारा 41 डिग्री से पार रहा। मौसम विभाग के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स केन्द्र में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ में 41.4, रिज में 41.3 और पीतमपुरा में 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दिल्ली में आज फिर झुलसा सकती है गर्मी, 42 पार जा सकता है पारा

तेज हवा के चलते ज्यादा रहेगी परेशानी

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार के दिन अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जबकि, सोमवार से झुलसाने वाली लू की शुरुआत होगी। मंगलवार और बुधवार को हवा की गति भी तेज रहने की संभावना है। इसके चलते गर्म हवा के थपेड़ों का असर भी ज्यादा होगा।

दिल्ली में आज चल सकती है लू, 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है पारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here