Delhi Weather: दिल्ली में हो सकती है बारिश, राजधानी में दो जून तक नहीं चलेगी लू

0
136

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है और दो जून तक लू न चलने के कारण दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि राजधानी में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 66 फीसदी रही। अधिकारी ने कहा, बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने कहा राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री नीचे था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here