संसद के मानसूत्र सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

41
325

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसद का मानसून सत्र शुरू होने से दो दिन पहले शनिवार को सर्वदलीय बैठक करेंगे। यह बैठक शाम को संसद में होगी, जिसमें सदन में कई राजनीतिक दलों के नेताओं के भाग लेने की संभावना है। बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि सत्र के दौरान किन मुद्दों को उठाया जाएगा और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा के लिए कितना समय दिया जाएगा। बैठक के दौरान असंसदीय शब्दों की हाल में जारी सूची जैसे मामलों पर भी चर्चा हो सकती है। लोकसभा अध्यक्ष हर संसद सत्र की शुरुआत से पहले सर्वदलीय बैठक करते हैं। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा।

41 COMMENTS

  1. You can conserve yourself and your dearest close being alert when buying prescription online. Some pharmacopoeia websites manipulate legally and put forward convenience, privacy, bring in savings and safeguards for purchasing medicines. http://playbigbassrm.com/es/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here