Delhi Weather Update: दिल्ली के कई हिस्सों में हुई बारिश, 35.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान

0
145

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके और पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में अच्छी बारिश हुई, जबकि शाहदरा और कुछ अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। उसने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 से 61 फीसदी के बीच रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को आमतौर पर बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here