Delhi Latest News: दिल्ली के इन 20 स्थानों पर बनेंगे 27 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन

0
145

Delhi Latest news in hindi: नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 20 स्थानों पर 27 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। इनमें से 15 स्टेशन लोगों के लिए चालू कर दिए गए हैं। यह जानकारी देते हुए उत्तरी निगम के इलेक्ट्रिकल विभाग अधिकारियों का कहना है कि 30 अप्रैल 2022 तक 54 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने हैं और यह कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक उत्तरी निगम ने अपने क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित और उनके संचालन के लिए एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड(ईईएससल ) और ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट़स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल)सहित अन्य कंपनियों के साथ करार किया था। अब तक तीन कंपनियों ने 54 स्थानों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए चिन्हित किया था। इनमें से 20 स्थानों पर 27 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं और इनमें से 15 को शुरू कर दिया गया है। उत्तरी निगम अधिकारियों ने बताया कि ये चार्जिंग स्टेशन रानी बाग, नानीवाला बाग वाणिज्यिक परिसर, एमवीआईडी अस्पताल, धीरपुर मुखर्जी नगर, मंगलम प्लेस रोहिणी,नेताजी सुभाष प्लेस सहित अन्य स्थान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here