Delhi Today hindi news: भाजपा का बड़ा आरोप, दिल्ली पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे आप विधायक

0
146

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की पंजाब पुलिस के राजनीतिक दुरुपयोग की छूट मिलने के बाद से आप विधायक अतिशी सहित आम आदमी पार्टी नेता किसी भी तरह दिल्ली पुलिस पर दबाव डाल कर अपने आदेश मनवाने को बेताब हैं। उन्होंने कहा कि आप विधायक लगातार दिल्ली पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की दुनिया भर में चाहें न्यूयार्क हो, मास्को हो, लंदन हो मुम्बई या दिल्ली हों हर जगह जुर्म होता है पर हमे समझना होगा की दिल्ली पुलिस का जुर्म दर्ज कर सुलझाने की दर सबसे अच्छी है। दिल्ली 2.5 करोड़ लोगों का शहर है और इसे देखते हुऐ जुर्म दर भी बहुत काबू में है जिसका कारण है संतोषजनक पुलिस गश्त व्यवस्था। आम आदमी पार्टी नेताओं को समझना होगा की दिल्ली पुलिस देश की सर्वोत्तम पुलिस फोर्स है जो स्वतंत्र रूप से काम करती है और गत माह जहागीरपुरी दंगे को कुछ घंटे में काबू करना हो या गत सप्ताह दिल्ली के एक बिलडर की हत्या की गुत्थी सुलझाना यह पुलिस की उत्कृष्टता के प्रमाण हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here