Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले ये क्या करने जा रहे हैं कर्मचारी, जानें 21 मार्च का प्लान

0
164

दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले ही निगम कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है। इसकी जब वजह जानने की कोशिश की गई तो बड़ा संजीदा मामला सामने आया है। दरअसल ऑल दिल्ली नगर निगम कर्मचारी भारतीय लोकहित मोर्चा ने शिक्षकों की समस्या और उनके समाधान ना किए जाने को लेकर 21 मार्च को पूर्वी निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस संबंध में मोर्चा के संस्थापक और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जुल्फीकार खान ने स्थायी समिति के चेयरमैन वीएस पंवार को एक ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में स्थायी होने से रह गए 80 सफाई कर्मचारियों तथा चौकीदारों को पक्का किया जाए साथ ही उनकी डयूटी आठ- आठ घंटे की की जाए। इनको मिलने वाले ओटीए को मूल वेतन के अनुसार तुरंत दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here