Delhi ki latest News: गरीबों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान के वादे तो सबने किए, पूरा कर रही है मोदी सरकार: भाजपा

0
221

Delhi ki taza khabar: नई दिल्ली। भाजपा (BJP) ने शुक्रवार को कहा कि गरीबों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने का वादा तो सभी पूर्ववर्ती सरकारों ने किया लेकिन इसे पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व वाली आज की केंद्र सरकार कर रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा प्रवक्ता के के शर्मा के साथ पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के शासन के 60 साल और भाजपा के शासन के आठ साल की तुलना करते हुए कहा कि 60 साल में केवल 3.26 करोड़ घर बने जबकि भाजपा के आठ सालों में 2.50 करोड़ से अधिक घर बनाने का काम किया गया।

जानें मुख्यमंत्री केजरीवाल के किस आदेश को वापस लेने के लिए भाजपा ने लिखा लेटर

हर साल 35 लाख से ज्यादा मकान बना रही भाजपा

कांग्रेस सरकार ने प्रति वर्ष केवल 11 लाख मकान ही बनाए जबकि भाजपा सरकार ने करीब 35 लाख से अधिक मकान प्रति वर्ष बनाए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने प्रति माह 94 हजार घर बनाए और उसके मुकाबले भाजपा की सरकार ने 2.62 लाख से ज्यादा आवास प्रति माह बनाए हैं। सिंह ने कहा, रोटी, कपड़ा और मकान की चर्चा तो सब सरकारों ने की लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण योजना लाकर रोटी की व्यवस्था की और मकान एवं कपड़े की व्यवस्था और महिलाओं का सशक्तिकरण हम आवास योजना के द्वारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक शहर में 58 लाख पक्के मकान बन चुके हैं और इसके लिए 1.18 लाख करोड़ रुपये शहरी गरीबों को दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत इस वर्ष नए 80 लाख आवास बनाने वाली है।

भाजपा को AAP की बड़ी चुनौती, हिम्मत है तो कराकर दिखाएं दिल्ली एमसीडी चुनाव

लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं : केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आड़े हाथ लिया और कहा, बंगाल ऐसा राज्य हो गया है जो संघीय ढांचे की व्यवस्था से अपने को बाहर रखना चाहता है, जिसके कारण वहां अव्यवस्था हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया वह योजनाओं के नाम ना बदलें और पात्र लाभार्थियों तक ही योजनाओं के लाभ पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने अभी तक यह जानकारी भी नहीं उपलब्ध कराई है कि वहां आवास योजना के तहत कितने मकान बने हैं। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा” मना रही है। इसके तहत पार्टी ने प्रत्येक दिन एक या दो केंद्रीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना तय किया है। पार्टी ने 8 अप्रैल का दिन पीएम आवास योजना के लिए नियत किया है।

AAP के मंत्री सत्येंद्र जैन पर ईडी का शिकंजा, भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरा, जानें क्या बोले आदेश गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here