Delhi MCD Election : 4 राज्यों में जीत के बाद BJP ने MCD चुनाव को लेकर तेज की तैयारियां, आज दिल्ली में निकालेगी बाइक रैली

0
378

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में मिली जीत के सहारे दिल्ली में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश शुरू हो गई है। अगले कई दिनों तक जीत का जश्न मनाया जाएगा। मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। पूरी दिल्ली में शुक्रवार को विजय जुलूस निकाले गए थे। अब आज बाइक रैली निकाली जाएगी।

चार राज्यों में मिली जीत के सहारे पार्टी नगर निगम चुनाव की तैयारी को धार देने की तैयारी में जुटी हुई है। शुक्रवार को आनलाइन बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने मंडल स्तर पर कार्यक्रम करने का निर्देश दिया है। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा के सभी मोर्चों को विशेष भूमिका निभाने को कहा गया है। प्रदेश के पदाधिकारी सभी मोर्चों के साथ बैठक करके रणनीति तैयार कर रहे हैं। शनिवार को पूर्वांचल मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

रविवार को निकलने वाली बाइक रैली में वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा चांदनी चौक में, राष्ट्रीय मंत्री व सह प्रभारी डा. अलका गुर्जर कस्तूरबा नगर में, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता व प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारका में, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल बदरपुर में, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा शहादरा में निकलने वाली बाइक रैली में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here