Delhi News: हैरिटेज प्रेमियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी, राष्ट्रपति आज करेंगे चरतीलाल गोयल हैरिटेज पार्क का उद्घाटन

0
168

उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा तैयार किए गए चरतीलाल गोयल हैरिटेज पार्क का उदघाटन आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया जाएगा। राज्य सभा सांसद व केन्द्रीय मंत्री रहते हुए 2017 में विजय गोयल ने इसकी कल्पना व सौन्दर्यीकरण का फैसला किया था। इस पार्क के निर्माण में उत्तरी नगर निगम ने 4 करोड़ का बजट दिया, वहीं विजय गोयल ने अपने सांसद कोश और कई अन्य सांसदों से पांच करोड़ का फंड जुटाया, जिनमें कांग्रेस के सांसद भी थे।

गोयल ने कहा इस हैरिटेज पार्क की प्रेरणा उन्हें उनके पिता चरती लाल गोयल से मिली, जिनकी स्वयं गांव में हवेली थी और जो हरियाणा के गांव में एक सुन्दर हवेली में पैदा हुए थे, हैरिटेज प्रेमी रहे है और उनका चांदनी चैक से जिन्दगी भर संबंध रहा। गोयल ने कहा कि वे उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आभारी हैं, जिन्होंने इस पार्क को एक मेहनती, ईमानदार दिल्ली विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष व निगम में भी डिप्टी मेयर रहे ऐसे चरती लाल गोयल के नाम पर इस पार्क का नाम रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here