आज साफ रह सकता है राजधानी में आसमान, 42 पार जा सकता है दिल्ली का पारा

0
140

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, गुरुवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here