Delhi News: दिल्ली में होने वाला है कुछ खास, 22 मार्च से लोगों को मिलने वाली है बड़ी राहत

0
187

आश्रम अंडरपास पर आखिरकार लोगों को जाम से निजात मिलने जा रही है। 22 मार्च को यातायात के लिए आश्रम अंडरपास को शुरू कर दिया जाएगा। आश्रम चौराहे पर करीब आठ बार समय सीमा को पार कर चुका 750 किलोमीटर लंबा अंडरपास सालभर की देरी के बाद अगले सप्ताह आम लोगों के लिए खुल जाएगा जिससे लाखों यात्री लाभान्वित होंगे। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अंडरपास के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। पीडब्लूडी अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है।

केवल कुछ आखिरी चीजें की जा रही हैं। हम अगले सप्ताह निर्धारित तिथि पर उसे खोलने को लेकर आशान्वित हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस माह दक्षिण दिल्ली के इस अंडरपास का निरीक्षण किया था और घोषणा की थी कि 22 मार्च को इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस अंडपास की आधारशिला 24 दिसंबर, 2019 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रखी थी और इसे एक साल में बनकर तैयार किया जाना था। पीडब्ल्यू अधिकारियों ने बताया कि पहले समय सीमा मार्च, 2021 तक बढ़ायी गयी, फिर उसे जून, 2021, उसके बाद सितंबर, 2021 किया गया।

एक बार फिर समय सीमा बढ़ाकर पहले दिसंबर, 2021 की गयी एवं और आखिरी बाद उसे मार्च, 2022 किया गया। अधिकारियों का कहना है कि सरकार से उन्हें अबतक उद्घाटन कार्यक्रम नहीं मिला है। आश्रम चौक मध्य एवं दक्षिण दिल्ली तथा फरीदाबाद को आपस में जोड़ने वाला एक अहम कड़ी है। यह जंक्शन मथुरा रोड एवं रिंग रोड (लाजपत नगर-सराय काले खा एवं डीएनडी फ्लाईओवर) को जोड़ता है। यातायात पुलिस के अनुसार इस चौराहे से रोजाना सबसे अधिक भीड़भाड़ के दौरान करीब ढाई लाख वाहन गुजरते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here