Delhi ka Temperature: आज दिल्ली में चलेंगी हवाएं, तीन दिन तक लू से मिलेगी राहत, जानें राजधानी का तापमान

0
172

Delhi weather update: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में अगले तीन दिनों तक लू चलने के आसार नहीं हैं। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा, गुरुवार की दोपहर पूरे क्षेत्र में तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में आज फिर झुलसा सकती है गर्मी, 42 पार जा सकता है पारा

Aaj ki taaja khabar Delhi news: दिल्ली की हवा बेहद खराब

दिल्ली में सुबह हवा में आर्द्रता का स्तर 45 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 273 दर्ज किया गया। मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में आज चल सकती है लू, 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है पारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here