Delhi latest news: सांसद मनोज तिवारी का बड़ा आरोप, केंद्र सरकार की योजनाओं पर केजरीवाल सरकार लगा रही अपना नाम

0
135

Delhi today news in hindi: नई दिल्ली। उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी सोनिया विहार के अंडर ग्राउंड रिर्जवायर (यूजीआर) का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत स्थानीय विधायक भी साथ थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा फंड मुहैया कराने के बावजूद दिल्ली सरकार ने यूजीआर के शिलालेख पर दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम लगाया है। इस दौरान सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के कई योजनाओं पर अवैध तरीके से अपना एकाधिकार जमा रही है। मनोज तिवारी ने कहा कि उत्तरी-पूर्वी दिल्ली की जनता के लिए केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ पानी की व्यवस्था की गई है, लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से इस पर अपना नाम लगाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here