delhi crime news: पति को छुड़वाने पुलिस स्टेशन पहुंची दो पत्नियां, फिर खुद हो गई गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला

0
153

दिल्ली में शान्ति भंग करने के आरोप में पकड़े गए एक शख्स को छुड़ाने उसकी दो पत्नियां पुलिस स्टेशन पहुंची। इस दौरान माहौल गर्माने से एक ने दरोगा का गिरेहबान पकड़ा तो दूसरी ने उनका मोबाइल पटक कर चकनाचूर कर दिया। दोनों ने पति को छुड़ाने के लिए थाने में खूब बवाल काटा। किसी तरह दोनों महिलाओं को काबू किया गया। बाद में उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया। पूरा वाकया साउथ रोहिणी थाने का है। अब पति के अलावा उसकी दोनों पत्नियों भी हवालात में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश बरवा और उसकी पत्नियां अल्का और हेमलता के रूप में हुई है। महेश सेक्टर तीन रोहिणी में रहता है। महेश ने कुछ दिन पहले एक शख्स के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। शुक्रवार को पुलिस मामले की छानबीन करने के लिए महेश को थाने में बुलाया था। जांच अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान महेश मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। जांच अधिकारी ने उसे ऐसा करने से मना किया तो महेश थाने में हंगामा करने लगा। काफी समझाने बुझाने पर वह शांत नहीं हुआ। तब पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here