राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जो इस सप्ताह में अभी तक का सबसे अधिक अधिकतम तापामन है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक सफदरजंग मौसम वेधशाल के अनुसार पिछले छह दिनों में राजधानी को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा।
इस बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी अफगानिसतान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और गरज व चमक के साथ बिजली कड़क सकती है। मौसम विभाग ने 31 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और एक जून को लू चलने की अनुमान जताया गया है। विभाग के मुताबिक राजधानी में अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 41 या 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 27 या 28 डग्रिी सेल्सियस तक रह सकता है।